Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे
Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। प्रथम वरीयता के मतों की आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी अभिषेक झा से आगे चल रहे हैं। अब तक प्राप्त मतों के आंकड़ों के मुताबिक, वंशीधर ब्रजवासी को कुल 18,873 मत मिले हैं, जबकि अभिषेक झा के खाते में 16,981 मत आए हैं। इस तरह निर्दलीय प्रत्याशी ने 1,892 मतों की बढ़त बना रखी है।
मतगणना के अब तक के रुझान में वंशीधर ब्रजवासी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, अंतिम नतीजे के लिए मतगणना की पूरी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम की घोषणा का इंतजार करना होगा।
इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम को अब तक 11,768 मत प्राप्त हुए हैं। मतों के लिहाज से वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद तीनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर सामने आ गया है। निर्दलीय प्रत्याशी की बढ़त ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पर प्रत्याशियों के समर्थकों और राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई हैं। आने वाले राउंड में मतों का रुझान किस दिशा में जाता है, यह देखना अहम होगा। फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों केआधार पर वंशीधर ब्रजवासी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा दूसरे और राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम तीसरे स्थान पर हैं।
मतगणना के अगले चरणों में सामने आने वाले आंकड़ों से मुकाबले की तस्वीर और साफ होगी। अंतिम परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रत्याशी की जीत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं मानी जा सकती है।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा