Bihar Crime : प्यार का खूनी अंत ! हवस की मांग पूरी नहीं हुई तो 'जल्लाद' प्रेमी ने ही घोंट दिया प्रेमिका का गला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
MUZAFFARPUR : जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बेझा चौड़ मे बीते 30 मार्च को एक लड़की की लाश मिलने के मामले मे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं. दरअसल जोया हत्याकांड मे कोई और नहीं बल्कि उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त ही शामिल था. दोनों आरोपी को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. वहीं घटना मे प्रयुक्त बाईक, लड़की की साईकिल,और दोनों आरोपियों के मोबाइल को भी जब्त किये गये हैं.
बाज़ार के लिए निकली थी. मिला शव
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बीते 30 मार्च को एक लड़की का शव बेझा चौड़ में बरामद हुआ था. थोड़ी देर बाद लड़की की पहचान कर ली गई और उसके पिता के आवेदन के अनुसार इसकी जांच शुरू की गई. पिता के अनुसार उनकी बेटी सकरा बाजार के लिए साईकिल से निकली और फिर गायब हो गई, इसके बाद उसकी लाश मिली. घटना की गंभीरता से जाँच शुरू हुई, जिसको लेकर गठित स्पेशल टीम और DIU ने आरोपियों को चिन्हित किया और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मछही के रहने वाले किशन कुमार और सरमस्तपुर के रहने वाले पिंटू कुमार के रूप मे हुई हैं. जिसमे एक लड़की के प्रेमी के रूप मे चिन्हित हुआ. वहीं दूसरा प्रेमी का दोस्त था.
घटना के बीच प्रेम प्रसंग
पूरे घटनाक्रम के पीछे प्रेम प्रसंग बताया गया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि प्रेमी ने लड़की को बुलाया था. जिसके बाद लड़की आई थी, लेकिन इसी दौरान दोनों मे कुछ विवाद हुआ. जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चौड़ मे दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश वहीं छोड़ दिया. घटना के बाद मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जा रहा हैं.
सूत्रों के अनुसार
वहीं सूत्रों के अनुसार मृतक युवती और किशन कुमार के बीच बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं घटना के दिन युवती अपने घर से साइकिल से निकली थी और प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंची. जहां पहले से ही उसका प्रेमी अकेले नहीं बल्कि प्रेमी अपने दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहा था. लेकिन इस बार प्रेमी के मन में कुछ और ही राज छुपा हुआ था. युवती के पहुंचने के बाद प्रेमी किशन कुमार अपने दोस्त और प्रेमिका को लेकर पहले अलग अलग जगहों पर घुमा. फिर शाम होने पर तीनों एक चौड़ में पहुंचे. जहां प्रेमी किशन कुमार ने अपने प्रेमिका से कुछ ऐसी चीज की मांग कर दी. जिसके लिए प्रेमिका राजी नहीं हुई. फिर क्या था. प्रेमी किशन कुमार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दिया और शव को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया. लेकिन आरोपी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो वह कानून के लंबे हाथों से नहीं बच पाता है.
मणिभूषण की रिपोर्ट