Bihar News: नवादा में बदमाशों का तांडव! मार्बल शोरूम को बनाया निशाना, पुलिस को दी खुली चुनौती

Bihar News: नवादा में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे न केवल चोरी कर रहे हैं, बल्कि पुलिस को चुनौती देते हुए सबूत भी साथ ले जा रहे हैं। मामला नवादा के प्रसिद्ध 'AK मार्बल शोरूम' का है, जहाँ बीती रात बदमाशों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम

बदमाशों का तांडव!- फोटो : social media

Bihar News:  नवादा जिले में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में सरकारी आईटीआई के सामने स्थित AK मार्बल शोरूम को गुरुवार रात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश दुकान से नकदी और कीमती सामान के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी ले गए, जिससे पुलिस जांच को चुनौती मिल गई है।

नवादा में भीषण चोरी 

दुकान मालिक हंसराज के अनुसार, वे गुरुवार रात करीब 9:30 बजे शोरूम बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि लोहे की चादर (शटर) उखाड़ी जा चुकी थी और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कैश काउंटर समेत अन्य काउंटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। चोरों ने कैश काउंटर से करीब 30 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चुरा लिया। 

DVR भी साथ ले गए चोर 

खास बात यह है कि दुकान में लगे 15-16 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी बदमाश अपने साथ ले गए। मालिक का कहना है कि चोरों ने कैमरों की स्थिति पहले से देख रखी थी और सीधे हार्ड डिस्क निकालकर ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया है तथा आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, दुकान की खुद की रिकॉर्डिंग चोरी हो जाने से जांच और पेचीदा हो गई है।

जांच में जुटी पुलिस 

थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वारदात में स्थानीय या आसपास के लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि चोरों ने दुकान की संरचना और कमजोरियों का फायदा उठाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट