Bihar News: नवादा में बड़ी कार्रवाई, नकली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था काला खेल

Bihar News: नवादा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। कई नामी कंपनियों के नकली दवाओं को जब्त किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

नकली दवाओं का जरीखा बरामद - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। थाली थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली दवाएं, उनके रैपर और निर्माण सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नकली दवाओं के अवैध कारोबार के सनसनीखेज खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नकली दवाओं की री-पैकिंग कर बाजार में खपाने का खेल चल रहा था।

नवाद में नकली दवाओं का रैकेट गिरफ्तार 

पुलिस बल तथा ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड, पटना के फील्ड ऑफिसर मोहम्मद सदाउल्लाह के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी ने बताया कि मामले में के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की करवाई जारी है। सभी जब्त नकली दवाओं को थाना परिसर में रखा गया है।

कई लोकप्रिय ब्रांड की नकली दवाई जब्त 

जब्त की गई नकली दवाओं में विभिन्न लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। इनमें एमरोल स्टेस लोशन (70 मिलीलीटर) की 2418 बोतलें और निग्रेल 2 सॉल्यूशन (30 मिलीलीटर) की 5909 बोतलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लिव 52 सिरप (100 मिलीलीटर) की 2215 बोतलें और इबुजेसिक प्लस सिरप (100 मिलीलीटर) की 3765 बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने नकली दवाओं की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले हजारों रैपर भी जब्त किए हैं। इनमें एमरोल स्टार लोशन (30 मिलीलीटर) के 1245 शीट, निजल 2 सॉल्यूशन (30 मिलीलीटर) के 1245 शीट, लिव 52 सिरप के 615 शीट और इबुजेसिक प्लस (100 मिलीलीटर) के 415 शीट शामिल हैं।

नकली दवा बनाने वाले गिरोह में हड़कंप

इसके अलावा, 1915 बॉक्स शेलेल एक्सटी टैबलेट, 50 किलोग्राम कच्चा माल, 3413 खाली बोतलें और 2815 कैप भी मौके से बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से नकली दवा बनाने और बेचने वाले गिरोहों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

नवादा से अमन की रिपोर्ट