Road Accident In Bihar: सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत, नवादा में मचा कोहराम, राजबल्लभ यादव का रो-रोकर बुरा हाल

Road Accident In Bihar: जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पटना में इलाज के दौरान जदयू विधायक के बेटे की जान चली गई।

राजबल्लभ यादव और विभा देवी के बेटे की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार की राजनीति से दुखद घटना सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत हो गई है। मामला नवादा का है। जहां गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जदयू विधायक के बेटे की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपने आवास से कार लेकर निकले थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राजवल्लभ यादव के छोटे बेटे थे अखिलेश 

अखिलेश कुमार का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया जा रहा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। घर के सबसे छोटे बेटे की असामयिक मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। पूरे नवादा जिले में शोक का माहौल है।

परिजनों में मचा कोहराम 

बताया जा रहा है कि अखिलेश कुमार राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन उनका स्वभाव मिलनसार था और वह सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। स्थानीय लोग उन्हें एक सरल और सहज व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। वह राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे और सभी से सहजता से बातचीत करते थे

 नवादा से अमन की रिपोर्ट