Bihar News: नवादा में घर से भागे प्रेमी जोड़े ने परिजनों को दी चेतावनी, वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा, घरवालों के उड़े होश !

Bihar News:

घर से भागा प्रेमी जोड़ा- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के बिहार के नवादा जिले में एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया है। फरार होने के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट बनाकर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए परिवार को चेतावनी दी है। साथ ही परिवार वालों से कहा कि उन्हें और उनके ससुराल वालों को परेशान ना किया जाए। प्रेमी जोड़े ने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप भी लगाया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

प्रेमी जोड़े घर से फरार 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नवादा की स्वीटी कुमारी और सतीश साथ नजर आ रहे हैं। स्वीटी ने बताया कि वह कोरमा गांव की रहने वाली है, जबकि उसकी मौसी का घर बजवाड़ा में है। उसने यह भी दावा किया कि उसके प्रेमी सतीश का घर भी बजवाड़ा में ही है। वीडियो में स्वीटी ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अपनी इच्छा से ही घर छोड़ा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी मौसी के दो बेटे धर्मेंद्र और सुरेश उसके ससुराल पक्ष को लगातार परेशान कर रहे हैं।

मौसी के बेटे पर लगाया इल्जाम 

स्वीटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसके ससुराल वालों को किसी प्रकार की हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी धर्मेंद्र और सुरेश की होगी। साथ ही उसने एक फोन रिकॉर्डिंग भी साझा की है, जिसमें उसने अपने साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रोजाना प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

फोन पर किया जा रहा अपमान 

फोन पर बातचीत में उसने यह भी कहा कि उसे लगातार अपमानित किया जाता था। वीडियो के अंत में उसने यह भी जोड़ा कि अब तिलक की रस्म भी नहीं होगी। फिलहाल, प्रेमी जोड़ा फरार है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट