नवादा में लापता युवक की हत्या, 9 दिन बाद शव मिलने पर भारी बवाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

प्रिंस का शव 9 दिन बाद परिजनों ने ही खोजबीन करते हुए नदी किनारे से बरामद किया। इसके बाद नवादा में भारी बवाल देखने को मिला है और पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आया है.

nawada crime news- फोटो : news4nation

Bihar News :  नवादा में एक लापता युवक की हत्या के बाद उसका शव मिलने पर जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर आगजनी की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक की पहचान नवादा नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले निवासी संजय यादव के 20 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस 13 मई को लापता हो गया था, जिसके बाद नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


परिजनों के अनुसार, प्रिंस का ई-रिक्शा लगाने को लेकर पूर्व में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। परिवार ने कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस के सामने भी पेश किया था, लेकिन पुलिस एक सप्ताह में प्रिंस को ढूंढ नहीं पाई और पूछताछ के बाद सबूतों के अभाव में उन युवकों को छोड़ दिया गया था। अब परिवार के लोग उन्हीं आधा दर्जन से अधिक युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।


प्रिंस का शव 9 दिन बाद परिजनों ने ही खोजबीन करते हुए नदी किनारे से बरामद किया। एक ग्रामीण ने बालू उठाते समय शव को देखा था, जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली। शव बोरे में बांधकर फेंका गया था। मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि पुलिस ने उनके बेटे की तलाश में कोई कार्रवाई नहीं की। बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।



 पूरे घटना पर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि दो लोगों को उठा लिया गया तीन लोग इस हत्याकांड में शामिल है आगे जल्द ही इस पूरे मामला का खुलासा भी किया जाएगा

अमन की रिपोर्ट