Bihar Crime - गजब! चेन स्नेचिंग के धंधे में उतरा महिलाओं का गैंग, महिला के गले से झपट लिया लाखों रुपए के सोने की चेन

Bihar Crime - बिहार में अब महिला चेन स्नेचर गैंग सक्रिय है। जो एक पल में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं.

दो महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - बिहार में चेन स्नेचिंग के धंधे  में महिलाओं का गैंग काम कर रहा है। जो राह चलती महिलाओं के गले से चेन खिंचकर भाग जा रही है। हालांकि इस बार गैंग की महिलाओं की चालाकी काम नहीं आई। चेन छीनकर भाग रही दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं गैंग की एक सदस्य भागने में कामयाब हो गई।  पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

मामला नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं गिरियक की रहने वाली हैं, जो 25 किलोमीटर दूर से आकर नवादा में चोरी कर रही थीं।

पीड़िता निशा कुमारी ने बताया कि महिलाओं ने उनके गले से करीब डेढ़ लाख रुपये की चेन चुराई थी। आज जब पीड़िता की नजर चोर महिलाओं पर पड़ी, तो स्थानीय लोगों की मदद से दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। हालांकि, एक महिला मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने पकड़ने के बाद दोनों की पिटाई भी की। 

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान रिंकू देवी और प्रतिमा देवी के रूप में हुई है।

नवादा में पिछले कुछ समय से महिलाओं की चेन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। चोर महिलाएं कभी केमिकल का इस्तेमाल करतीं तो कभी बातों में उलझाकर चेन चुरा लेती थीं।  थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा फिलहाल दोनों महिला से विशेष पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट- अमन सिन्हा