Bihar News: नवादा में बेखौफ चोरों का तांडव! ट्रैक्टर शोरूम का ताला तोड़कर उड़ा ले गए कैश, इलाके में हड़कंप

Bihar News: बिहार के नवादा में चोरों का आतंक देखने को मिला है। चोरों ने बंद शोरूम में भीषण चोरी की घटना के अंजाम दिया है। कई कीमती सामान लेकर भी चोर फरार हो गए हैं।

चोरों का आतंक - फोटो : social media

Bihar News: नवादा नगर थाना क्षेत्र के मोती बीघा स्थित शिवम ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शोरूम से करीब 70 से 80 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने शोरूम की छत पर लगी लोहे की चादर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद काउंटर में रखे नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

बंद शोरूम में भीषण चोरी 

शोरूम संचालक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह शाम में शोरूम बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो छत की चादर उखड़ी मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर काउंटर में रखे करीब 70 से 80 हजार रुपये नकद गायब पाए गए। कुछ अन्य कीमती सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।  

नवादा से अमन की रिपोर्ट