35 साल की महिला के हुस्न के जाल में फंसा 18 साल का युवक, तीन बच्चों की माँ संग नजदीकी होते ही रहस्यमय ढंग से लापता

"साहब, मेरा बेटा अभी बच्चा है। मुझे डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। अगर वह अपनी मर्जी से गया होता तो कम से कम एक बार फोन जरूर करता। यह उस पिता का दर्द है जिसका बेटा एक 35 साल की महिला के हुस्न के जाल में फंस गया ...

Bihar Youth Missing in Haryana- फोटो : news4nation

Bihar News: परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने का सपना लेकर हरियाणा कमाने गया बिहार का एक 18 वर्षीय युवक अब रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के दीक्षितचक गांव निवासी लव कुमार पिछले 10 दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि वह फैक्ट्री में काम करने वाली 35 वर्षीय तीन बच्चों की मां सीमा के संपर्क में आया और उसके बाद दोनों अचानक गायब हो गए। तब से युवक का मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।


रोजी-रोटी की तलाश बनी मुसीबत

लव कुमार करीब दो महीने पहले हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने गया था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा मेहनत कर घर की आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर परिवार के लिए सबसे बड़ा दर्द बन जाएगा। परिजनों के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने के दौरान लव की पहचान सीमा नाम की महिला से हुई। आरोप है कि करीब 10 दिन पहले दोनों अचानक फैक्ट्री से गायब हो गए। उसी दिन से लव का मोबाइल बंद है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


'मेरा बेटा भोला है, उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया'

लव के पिता विजय मांझी का कहना है कि उनका बेटा अभी सिर्फ 18 साल का है और उसे दुनिया की ज्यादा समझ नहीं है। उनका आरोप है कि बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। भावुक पिता कहते हैं, "साहब, मेरा बेटा अभी बच्चा है। मुझे डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। अगर वह अपनी मर्जी से गया होता तो कम से कम एक बार फोन जरूर करता। पिछले 10 दिनों से उसका मोबाइल बंद है। हमें डर है कि कहीं किसी बड़े गिरोह के चंगुल में तो नहीं फंस गया।"


परिजनों ने जताई गंभीर आशंका

परिवार का आरोप है कि सीमा पहले भी एक अन्य युवक के साथ इसी तरह गायब हो चुकी है। इसी वजह से परिजन इस पूरे मामले को सिर्फ प्रेम प्रसंग मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि लगातार मोबाइल बंद रहना और कोई संपर्क न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सीमा को लेकर कहा जा रहा है कि उसने पहले अपने पति को छोड़ा जिससे उसके तीन बच्चे हैं। बाद में वह देवर के साथ रहने लगी। अब विजय मांझी के बेटे से उसकी फैक्ट्री में हुई निकटस्थ के कारण परिवार बेहद चिंतित है। हालांकि, मानव तस्करी, अंग तस्करी या किसी अन्य आपराधिक साजिश की आशंका फिलहाल परिजनों का आरोप है। इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।


पुलिस से लगाई बेटे को खोजने की गुहार

विजय मांझी कई बार बिहार से हरियाणा जाकर बेटे की तलाश कर चुके हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द बेटे का पता लगाने की मांग की है। अब एक पिता की आंखें हर पल अपने बेटे की एक झलक का इंतजार कर रही हैं। घर में मातम जैसा माहौल है और हर गुजरते दिन के साथ परिवार की बेचैनी और अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है। परिजनों की सिर्फ एक ही गुहार है—"हमारा बेटा सुरक्षित मिल जाए।"

सुमित की रिपोर्ट