Bihar Politics: बीजेपी कार्यालय में बड़ी बैठक, 20 अप्रैल को पार्टी निकालेगी आक्रोशित मार्च, इस लिए होगा विरोध

Bihar Politics: बीजेपी कार्यालय में शनिवार को बड़ी बैठक की गई। बैठक में महिला बिल को लेकर आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी की गई। 20 अप्रैल को बीजेपी विरोध प्रदर्शन कर सकती है।

बीजेपी निकालेगी आक्रोशित मार्च - फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार बीजेपी कार्यालय में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। मिली जानकारी अनुसार बैठक में महिला बिल को लेकर आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी की जा रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भिखु भाई दसलनिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बीजेपी की बड़ी बैठक

बैठक में 20 अप्रैल को प्रस्तावित आक्रोश मार्च की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह मार्च विपक्ष द्वारा लोकसभा में महिला बिल पारित नहीं होने देने के विरोध में निकाला जाएगा। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के रुख के खिलाफ जनाक्रोश को सामने लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी 

एनडीए के स्तर पर देशभर में इस तरह के आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी की जा रही है। बैठक में नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर मंथन किया और कार्यकर्ताओं को व्यापक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पटना से वंदना की रिपोर्ट