Big Breaking: बिहार में आतंकी हमले की साजिश! जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी हुए गिरफ्तार, बड़ा खुलासा, हाई अलर्ट पर पुलिस मुख्यालय

Big Breaking: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार बिहार में आतंकी हमले की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुुलिस ने 3 आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जो जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य बताए जा रहे....

3 आतंकी गिरफ्तार- फोटो : social media

Big Breaking: बिहार पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर है। प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश की जानकारी मिली है। आतंकी गतिविधि को लेकर राज्य में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस ने बिहार से 3 आतंकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकवादी नेपाल के रास्ते से बिहार में घुसे थे। तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

3 आतंकी गिरफ्तार 

मिली जानकारी अनुसार बिहार पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी को गिरफ्तार किया है। तीनों पाकिस्तान के रहने वाले हैं। तीनों की पहचान हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मो.उस्मान बहावलपुर के रुप में हुई है। तीनों पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे थे। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों का बिहार में आतंकी घटना को अंजाम देना  का प्लान था। हालांकि पुलिस ने इन्हें पहले ही दबोच लिया है।  

हाई अलर्ट पर बिहार पुलिस 

पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के नाम और फोटो साझा किया है। साथ ही भागलपुर सहित सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों के पासपोर्ट से संबंधित जानकारी भी साझा की है। पुलिस मुख्यालय की मानें तो तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू  पहुंचे थे। जहां से अगस्त के तीसरे सप्ताह में नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे। तीनों आतंकी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे।