गंगा दशहरा पर पटना में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गंगा में बहे 5 से 6 युवक, 2 का शव बरामद

Drowning in Patna- फोटो : news4nation

Drowning in Patna: गंगा दशहरा के मौके पर राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गांधी घाट पर गंगा स्नान के दौरान कई युवक और नाबालिग तेज बहाव की चपेट में आ गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, गंगा दशहरा पर स्नान करने पहुंचे 5 से 6 युवक और नाबालिग गंगा में उतरे थे। इसी दौरान सभी तेज धार में फंस गए। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक नाबालिग अब भी लापता बताया जा रहा है।


घटना में एक युवक समेत दो नाबालिगों की मौत हो गई। गोताखोरों और SDRF की टीम ने गंगा से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं तथा गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


गंगा दशहरा जैसे धार्मिक अवसर पर हुए इस हादसे से इलाके में मातम का माहौल है। वहीं गंगा दशहरा होने के कारण पटना के अधिकांश गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। ऐसे में इस हादसे की घटना आते ही मातम पसर गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से नहाने के दौरान अहतियात बरतने की अपील की गई है।

अनिल की रिपोर्ट