Bihar Politics : पटना में राजद की ओर से सामाजिक न्याय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन, लालू और तेजस्वी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का हुआ निर्णय

Bihar Politics : पटना में राजद की ओर से सामाजिक न्याय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने का फैसला किया गया..पढ़िए आगे

परिचर्चा का आयोजन - फोटो : NAROTTAM

PATNA : सम्राट अशोक की जन्मस्थान,कुम्हरार विधानसभा अंतर्गत अनिरुद्ध बैंक्विट हॉल मैं बिहार प्रदेश राजद के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें कुम्हरार विधानसभा के पटना महानगर राजद के वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर पदाधिकारी सहित पार्टी के विधायक रामानुज प्रसाद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता, पूर्व विधायिका प्रेमा चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश छात्र राजद अध्यक्ष गगन कुमार ने अपना विचार प्रकट किया।

इस पर चर्चा के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल के विचार और लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव की उपलब्धियां को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया। जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के सोच, संविधान के मूल्यों का हनन किया है।  जिसका साथ बिहार के मुख्यमंत्री ने दिया है। इन सब पर विशेष तौर पर बात रखी गई। तेजस्वी प्रसाद यादव का जो सोच है सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय जो बातें हैं जनता तक ले जाने के लिए संगठन को मजबूत करने की बात कही गई। 

इस सामाजिक न्याय परिचर्चा की अध्यक्षता पटना महानगर राजद अध्यक्ष महताब आलम, संचालन पूर्व प्रदेश सचिव शैलेश यादव ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिन्हा ,प्रेम गुप्ता, नंदू यादव ,दिनेश पासवान ,साबिर अली ,कृष्ण ठाकुर,पंकज सिन्हा,संतोष मेहता के साथ सैकड़ो पदाधिकारी शामिल थे।

नरोत्तम की रिपोर्ट