Road Accident In Bihar: पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी जोरदार टक्कर, कई पुलिसकर्मी घायल, मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर - फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गाँधी सेतु पुल के नीचे पुलिस वाहन में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आनन फानन में सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात गश्ती पर निकली पुलिस वाहन में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें क़ई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज़ के लिए एनएमसीएच भेजा गया।

पुलिस वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर 

मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट पुल के पास का है। जहां आलमगंज थाना पुलिस गश्ती के लिए निकली लेकिन पुल के नीचे एक ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी। जिसमें क़ई पुलिस वाले घायल हो गए है। आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात थाना के अपर थानाध्यक्ष के साथ कुछ पुलिसकर्मी गश्ती के लिए निकले थे लेकिन जैसे ही पुलिस वाहन गायघाट के पास पहुँची एक ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी। 

घायलों का इलाज जारी 

जिसमें वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए है। जिन्हें तत्काल इलाज़ के लिए एनएमसीएच में भेजा गया है। जहां उनलोगों का इलाज़ किया जा रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मामले में ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जिसके बाद यातायात थाना को इसकी जानकारी दी गयी है।

पटना से रजनिश की रिपोर्ट