बिहार में गायनी एंडोस्कोपी की नई क्रांति: हर स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचेगी दूरबीन सर्जरी, वूमेन्स हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर, पटना का बड़ा अभियान

गायनी दूरबीन सर्जरी केवल चुनिंदा विशेषज्ञों तक सीमित न रहकर हर योग्य स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचे, जिससे स्त्री रोगों का आधुनिक उपचार सुलभ हो सके, इसे लेकर पटना स्थित वूमेन्स हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर बड़ी पहल की है.....

वूमेन्स हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर, पटना का बड़ा अभियान- फोटो : रिपोर्टर

Patna : पटना स्थित वूमेन्स हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पिछले एक दशक से चिकित्सा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक को आम मरीजों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। संस्थान का लक्ष्य है कि गायनी दूरबीन सर्जरी केवल चुनिंदा विशेषज्ञों तक सीमित न रहकर हर योग्य स्त्री रोग विशेषज्ञ के हाथ तक पहुंचे, जिससे निःसंतानता और अन्य स्त्री रोगों का आधुनिक उपचार सुलभ हो सके।


डॉक्टरों एवं PG रेजिडेंट्स के लिए निःशुल्क तीन दिवसीय 'Real Hands-on Training'

संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार तथा डॉ. कुमारी अनुराग द्वारा सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों के गाइनेकोलॉजिस्ट्स और PG रेजिडेंट्स के लिए नियमित रूप से 3-दिवसीय मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में डॉक्टरों को केवल थ्योरी या डेमो तक सीमित न रखकर वास्तविक सर्जिकल प्रक्रियाओं को समझने और व्यावहारिक कौशल (Real Hands-on) विकसित करने का सीधा अवसर दिया जाता है।


बिना IVF के प्राकृतिक गर्भधारण पर जोर: फर्टिलिटी-एन्हांसिंग सर्जरी

संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कुमारी अनुराग एवं डॉ. पंकज कुमार के अनुसार, हर निःसंतान दंपती को सीधे महंगे IVF या टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार की आवश्यकता नहीं होती। गायनी एंडोस्कोपी के माध्यम से बच्चेदानी, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉकेज जैसी समस्याओं को ठीक कर मरीजों को प्राकृतिक रूप से गर्भधारण का अवसर दिया जा सकता है।


महिला और पुरुष बांझपन का समग्र उपचार

वर्तमान में पुरुषों में बढ़ती बांझपन की समस्या को देखते हुए संस्थान महिला व पुरुष दोनों पक्षों की विस्तृत जांच और कारण-आधारित उपचार पर जोर देता है, ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से महंगी तकनीकों पर निर्भर न होना पड़े।


"Real Hands-on Revolution" से जमीनी स्तर तक पहुंचेगी आधुनिक तकनीक

'Real Hands-on Revolution' अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों को गायनी एंडोस्कोपी में कुशल बनाना है। संस्थान का मानना है कि जब प्रशिक्षित डॉक्टरों के हाथों में आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक कौशल पहुंचेगा, तभी इसका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।