राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद AIMIM का कांग्रेस और राजद पर प्रहार, पूछा— 'अब कौन है भाजपा की बी-टीम?'

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से उपजे विवाद के बीच एआईएमआईएम प्रवक्ता आदिल हसन ने कांग्रेस और राजद पर बड़ा पलटवार किया है। हसन ने कहा कि एआईएमआईएम ने भाजपा के खिलाफ वोट देकर अपनी निष्ठा साबित कर दी है, अब कांग्रेस को अपने विधायकों के पाला बदलने पर

Patna - बिहार की राजनीति में 'बी-टीम' के ठप्पे को लेकर चल रही लंबी बहस में एआईएमआईएम (AIMIM) ने अब कांग्रेस और राजद को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राज्यसभा चुनाव में मिली हार और क्रॉस वोटिंग के बाद एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने एक वीडियो जारी कर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने राज्यसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस और राजद की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो दल कल तक ओवैसी साहब और एआईएमआईएम पर भाजपा की 'बी-टीम' होने का आरोप लगाते थे, आज उनके खुद के विधायक भाजपा के पाले में खड़े नजर आ रहे हैं। हसन ने कहा कि एआईएमआईएम का स्टैंड हमेशा से स्पष्ट रहा है और पार्टी ने पूरी ईमानदारी के साथ भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

कांग्रेस और राजद के लिए 'आईना'

आदिल हसन ने कहा कि कांग्रेस और राजद नेतृत्व को अब आत्मचिंतन (Introspection) करने की जरूरत है। उन्होंने याद दिलाया कि एआईएमआईएम ने न केवल इस चुनाव में बल्कि पूर्व में भी उपराष्ट्रपति चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण मौकों पर भाजपा विरोधी रुख अपनाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक तो 'प्रचार' कहीं और करते हैं और 'वोट' कहीं और दे देते हैं, ऐसे में देश और बिहार की जनता तय करेगी कि असली 'बी-टीम' कौन है।

रिपोर्ट - देबांशु प्रभात