Bihar Vidhansabha Session : विधायक बनने के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे अनंत सिंह, जेल से ली थी शपथ

Bihar Vidhansabha Session : बिहार विधानसभा का आज विशेष सत्र बुलाया गया है। विधायक बनने के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पहुंचे हैं। विधायक बनने के बाद यह उनका पहला मौका है जब उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थिति दर्ज कराई, इसके पहले शपथ लेने के लिए वो जेल से आए थे और वापस जेल चले गए थे। हालांकि अब अनंत सिंह को बेल मिल चुकी है।