Bihar News: पटना में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव, इलाके में हड़कंप

Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। एक बार फिर दिनदहाड़े अपराधियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

चाकूबाजी
दिनदहाड़े चाकूबाजी- फोटो : social media

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। बीच सड़क पर अपराधियों ने चाकूबाजी की जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित फंकीरवाड़ा मस्जिद गली के पास का है। दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 


दो अज्ञात युवकों ने सालिमपुर अरहरा निवासी अमन कुमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट