Bihar News : नीतीश पर बनी शॉर्ट फिल्म की हुई लॉन्चिंग : देखकर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढांढस

Patna : बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर काफी भावुक रहते है। पहले भी कई बार ऐसा देखना को मिला है। वहीं आज एकबार फिर एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार जिक्र आते है वे भावुक हो रो पड़े...

Patna : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी एकबार फिर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भावुक नजर आए। वे एक कार्यक्रम के दौरान एकबार फिर नीतीश कुमार का जिक्र आते ही फफक-फफक कर रो पड़े। कार्यक्रम में मौजूद नीतीश कुमार बेटे निशांत कुमार ने उन्हें ढ़ाढस बंधाया। 


दरअसल आज गुरुवार को JDU दफ्तर में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार पर बनी शॉर्ट फिल्म 'मेरा नेता मेरा अभिमान’ की लॉन्चिंग की। फिल्म में नीतीश के 20 साल के काम को दिखाया गया है। उन्होंने नीतीश पर बने एक गाने को भी रिलीज किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। मूर्वी लॉन्च होने के बाद अशोक चौधरी रो पड़े। निशांत ने कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार का जिक्र करते ही रो पड़े। उन्होंने कहा, 'नीतीश जी का फैसला था कि वो राज्यसभा जाएंगे। वो जा रहे हैं ठीक है, लेकिन उनके साथ काम करने का एक अलग ही मजा था। हर व्यक्ति की बॉडी लैग्वेज और रिएक्ट करने का तरीका अलग होता है।

हो सकता है वो भी इसे लेकर भावुक हों। हर तरह से उन्होंने काम किया था। हम चाहते थे कि वो 5 साल और काम करते। बिहार समृद्धशाली हो पाता। उन्होंने जो सपना देखा था वो पूरा हो पाता।


उन्होंने कहा कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला। नीतीश जी प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं थे वे अभिभावक थे। हमें उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।”