Bihar Teacher News: BPSC इस दिन करेगा जारी AEDO परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करें डाउनलोड, परीक्षा का शेड्यूल भी देखें

Bihar Teacher News: BPSC ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार परीक्षा 14 अप्रैल,15 अप्रैल, 17 अप्रैल, 18 अप्रैल, 20 अप्रैल और 21 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होगी

AEDO परीक्षा का डेट जारी - फोटो : News4nation

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या-87/2025) प्रतियोगिता परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने प्रवेश-पत्र (e-Admit Card) डाउनलोड करने के संबंध में भी विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निम्नलिखित तिथि 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026  को आयोजित की जाएगी।

3 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 03 अप्रैल 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉगिन कर ‘View/Download’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

परीक्षा केंद्र की जानकारी कब मिलेगी?

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर आवंटित जिले की जानकारी तो मिल जाएगी, लेकिन परीक्षा केंद्र के नाम और कोड की विस्तृत जानकारी अलग-अलग तिथियों पर डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। 14 और 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए 11 अप्रैल से जानकारी मिलेगी। 17 और 18 अप्रैल की परीक्षा के लिए 14 अप्रैल से जानकारी मिलेगी। 20 और 21 अप्रैल की परीक्षा के लिए 17 अप्रैल से जानकारी मिलेगी।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी हिदायतें

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर कर फोटो चिपकाना होगा। एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा।

परीक्षा से पहले समय का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। इसे डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।