अखंडवासिनी मंदिर के पुजारी और JDU नेता के खिलाफ साजिश? AI वीडियो के जरिए उगाही का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

पटना के पुजारी विशाल बाबा ने यूट्यूबर्स के खिलाफ गांधी मैदान थाने में दी शिकायत। एआई तकनीक से वीडियो एडिट कर उगाही करने और जेडीयू नेता छोटू सिंह को बदनाम करने का आरोप।

अखंडवासिनी मंदिर के पुजारी और JDU नेता के खिलाफ साजिश? AI वी

Patna -  : राजधानी पटना के प्रसिद्ध अखंडवासिनी देवी मंदिर के पुजारी विशाल बाबा और जेडीयू नेता छोटू सिंह ने खुद के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। इस मामले में पुजारी विशाल कुमार तिवारी ने पटना के गांधी मैदान थाने में लिखित आवेदन देकर यूट्यूबर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है 

AI तकनीक से चेहरा बदलकर बदनाम करने की साजिश

पुजारी विशाल कुमार तिवारी (विशाल बाबा) ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 'दी इंडिया-टॉप' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले बृजु सिंह और सशांक पाण्डेय ने उनकी छवि धूमिल करने की नीयत से भ्रामक सामग्री प्रसारित की है । आवेदन के अनुसार, इन लोगों ने एआई (Artificial Intelligence) तकनीक का सहारा लेकर पुजारी का चेहरा एडिट किया और रुपयों के लेन-देन की झूठी बातें फैलाकर अवैध उगाही (Extortion) का प्रयास किया है 

विशाल बाबा की चेतावनी: भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर होगी FIR

पुजारी ने वायरल वीडियो को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक और गलत बताया है। उन्होंने साफ कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी और मंदिर की गरिमा को ठेस पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुजारी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द ही नामजद FIR दर्ज कराई जाएगी और किसी को भी मंदिर की छवि से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी 

JDU नेता छोटू सिंह का पलटवार: "पैसे नहीं दिए तो किया बदनाम"

इस पूरे विवाद में जेडीयू नेता छोटू सिंह का नाम भी सामने आया है। छोटू सिंह ने अपनी सफाई में कहा है कि कुछ विरोधी नेता उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कुछ यूट्यूब चैनलों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे पैसों की मांग की गई थी और जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया, तो उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो का सहारा लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

यूट्यूबर्स के मोबाइल नंबर और कार्यालय का खुलासा

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पुजारी ने आरोपी यूट्यूबर्स के मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं। पत्र के अनुसार, बृजु सिंह का मोबाइल नंबर 8210495779 और सशांक पाण्डेय का नंबर 8210757283 है । साथ ही बताया गया है कि इनका यूट्यूब चैनल कार्यालय किदवईपुरी (श्री कृष्णानगर) इलाके में स्थित है । पुजारी ने पुलिस प्रशासन से इन लोगों के खिलाफ भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने हेतु कठोर कानूनी कदम उठाने की प्रार्थना की है 

Report - vandana sharma