Bihar News : पटना में बाबुल इल्म फाउंडेशन ने वार्षिक पुरस्कार समारोह का किया आयोजन, 350 से अधिक छात्र हुए सम्मानित, मेडल और स्कॉलरशिप का किया गया वितरण

Bihar News : पटना में बाबुल इल्म फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया......पढ़िए आगे

वार्षिक पुरस्कार समारोह- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बाबुल इल्म फाउंडेशन, पटना द्वारा इस्लामी और उच्च तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुलज़ार बाग वक्फ एस्टेट इमाम बारगाह, पटना - 800007 में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने तकनीकी एवं इस्लामी क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वसी ज़फर, प्रिंसिपल पटना ट्रेनिंग कॉलेज ने विजेता छात्रों को मेडल और स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आगाज़ तिलावत-ए-कुरान पाक से हुआ। फाउंडेशन के संरक्षक मौलाना मुज़फ़्फ़र रज़ा ने बताया कि बाबुल इल्म फाउंडेशन वर्ष 2019 से जरूरतमंद एवं होनहार छात्रों को इस्लामी तथा तकनीकी शिक्षा में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार पवित्र कुरान क्विज में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चे, जबकि इस्लामी क्विज में 3 से 27 वर्ष तक के युवाओं ने हिस्सा लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्कॉलरशिप दी गई। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को हौसला अफजाई के लिए प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

इस मौके पर मौलाना सैयद असद रज़ा, मौलाना सैयद हुसैन अहमद, मौलाना मो. मुस्लिम, मौलाना सैयद शब्बीर मेहदी, मौलाना दिलबर रज़ा काज़मी, मौलाना हैदर मेहदी, मौलाना अकरम अब्बास, दाऊद अली परवेज़, सैयद सफदर इमाम रिज़वी, सैयद मेहदी रज़ा, एजाज़ हुसैन, सैयद आमिर हैदर, डॉ  इरशाद हसन मासूमी व एहतेशाम हुसैन अज़ीमाबादी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के स्तंभ सैयद अहमद अली छोटू, सैयद अथर हुसैन रूफी, शहंशाह हुसैन, अहमद अली, फैयाज़ जाफरी, सैयद मुदस्सिर इमाम रिज़वी, सादिक हुसैन, नफीस हैदर और अशफाक फराज़ का विशेष योगदान रहा।