भीम आर्मी का फ्लॉप शो... पटना में राजभवन मार्च के लिए जुटे बमुश्किल 100 लोग, रोकने को तैनात 1000 पुलिसवाले
गाँधी मैदान के पास निकले लोगों की संख्या इतनी कम थी कि एक एक आदमी को गिन लिया जाये. बमुश्किल 100 लोग जेपी गोलम्बर तक पहुंचे जहाँ पहले मौजूद सैंकड़ों पुलिसवाले बैरीकेडिंग कर मार्च को रोकने मौजूद रही.
Bihar News : पटना में भीम आर्मी के राजभवन मार्च का शनिवार को फ्लॉप शो दिखा. लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी के बैनर तले पटना में छात्रों और एससी-एसटी से जुड़े मामलों को लेकर राजभवन मार्च का ऐलान किया गया था. भीम आर्मी का दावा था कि उनके राजभवन मार्च में लाखों लोग जुटेंगे. लेकिन स्थिति बिलकुल उलट दिखी.
गाँधी मैदान के पास निकले लोगों की संख्या इतनी कम थी कि एक एक आदमी को गिन लिया जाये. बमुश्किल 100 लोग जेपी गोलम्बर तक पहुंचे जहाँ पहले मौजूद सैंकड़ों पुलिसवाले बैरीकेडिंग कर मार्च को रोकने मौजूद रही. मार्च में शामिल कुछ लोगों पोस्टर लहरा कर अपनी मांगों पर आवाज बुलंद की लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा. दोपहर 1.30 बजे तक राजभवन मार्च पूरी तरह फ्लॉप साबित हो गया.
वहीं पुलिस ने अहतियात के रूप में गाँधी मैदान से राजभवन और सीएम आवास तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की. गाँधी मैदान, जेपी गोलम्बर, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली, इनकम टैक्स गोलम्बर सहित बेली रोड होते हुए राजभवन जाने वाले मार्ग के सभी प्रमुख चौक चौराहा पर बड़ी संख्या में पुलिस वाले सुबह से तैनात रहे. पुलिस ने सड़क पर बैरीकेडिंग लगाने के साथ ही वाटर कैनन की तैनाती भी की. वहीं हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए तमाम जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस के विशेष दंगा रोधी जवान भी तैनात किए गये. इतना ही नहीं CRPF जवानों को भी सड़क पर उतारा गया. साथ ही पुलिस के आला अधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद रहकर भीम आर्मी के राजभवन मार्च को रोकने के लिए पैनी नजर बनाये रखे.
CM आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स
मुख्यमंत्री आवास के नजदीक के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री आवास के आसपास लगाए गए लोहे के गेट और बैरिकेडिंग से साफ है कि प्रशासन प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की भीड़ को संवेदनशील क्षेत्र तक पहुंचने से रोकने की तैयारी में है।
पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रहे और आम लोगों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि भीम आर्मी के राजभवन मार्च के फ्लॉप शो में बदलने से पुलिस की यह तैयारी धरी रह गई.
अभिजीत की रिपोर्ट