Bihar Administrative Service promotion : बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 17 अधिकारियों की पदोन्नति, जानिए लिस्ट में कौन कौन शामिल....
Bihar Administrative Service promotion : बिहार प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया गया है। नीतीश सरकार ने 17 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। देखिए लिस्ट
Bihar Administrative Service promotion : बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का पदोन्नति की गई है। दो अधिकारियों को विशेष सचिव बनाया गया है। दरअसल, बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को राज्य सरकार ने पदोन्नति (Promotion) प्रदान की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, दो अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों को संयुक्त सचिव, अपर सचिव एवं उप सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई है।
17 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार और संजीव कुमार को अपर सचिव से विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार और नजर हुसैन को संयुक्त सचिव से अपर सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं शंभु प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, गिरधारी लाल, राधाकांत, बालेश्वर प्रसाद, शिव रंजन, मंजीत कुमार और सुभाष चंद्र मंडल को अपर समाहर्ता से संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, जागृति प्रभात, शीलिमा कुमारी और विकास कुमार को उप सचिव एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नत किया गया है।