Prashant Kishor Party: प्रशांत किशोर ने दी सुधीर शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी,चुनाव अभियान समिति का बनाया प्रदेश संयोजक..

जन सुराज पार्टी ने चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के लिए प्रदेश महासचिव सुधीर शर्मा को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का संयोजक नियुक्त किया। वे सभी प्रमंडलीय समितियों का समन्वय करेंगे।

Prashant Kishor Party:
सुधीर शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी- फोटो : news4nation

Prashant Kishor Party:  जन सुराज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से लिए गए निर्णय के अनुसार, संगठन की चुनावी तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश महासचिव श्री सुधीर शर्मा जी को चुनाव अभियान समिति का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी देते हुए कहा कि  प्रदेश संयोजक के रूप में श्री सुधीर शर्मा जी राज्य की सभी 12 प्रमंडलीय चुनाव अभियान समितियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करेंगे। प्रदेश संयोजक के जिम्मेदारिओं में निम्नलिखित कार्य करेंगे। प्रदेश स्तर पर चल रहे सभी चुनावी अभियानों का समन्वय करना।

सुधीर शर्मा जी सभी प्रमंडलीय चुनाव अभियान समितियों के साथ निरंतर एवं सीधा संवाद बनाए रखने का काम करेंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रदेश स्तर पर चुनाव सम्बंधित कार्यों प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना। प्रचार, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना।