Bihar Assembly Day 2: बिहार विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Bihar Assembly Day 2: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है।इससे पहले धानसभा पोर्टिको में विपक्षी विधायक हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर पहुंचे।

मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार- फोटो : reporter

Bihar Assembly Day 2: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है हालांकि, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की।

विधानसभा पोर्टिको में विपक्षी विधायक हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर पहुंचे। इन तख्तियों पर भ्रष्टाचार में नंबर वन बिहार और ‘अपराध में नंबर वन बिहार’ जैसे नारे लिखे हुए थे। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला।

वहीं, AIMIM के विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी सदस्यों ने बिहार में बाढ़ से होने वाली तबाही, खराब सड़कों और टूटे पुलों का मुद्दा उठाया। AIMIM विधायकों के हाथों में भी सरकार के खिलाफ लिखे पोस्टर नजर आए।

दूसरी ओर, CPI विधायक अजय कुमार गिरती कानून व्यवस्था को लेकर पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा।

कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामला, वोट चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहने के आसार हैं। विपक्ष जहां कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और छात्रों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार अपने विधायी एजेंडे और उपलब्धियों को सामने रखने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।