Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा मैट्रिक का रिजल्ट! यहां से डायरेक्ट देखें अपना परिणाम, 15 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड जल्द ही मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने वाला है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज दोपहर रिजल्ट जारी हो सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

क्या आज जारी होगा रिजल्ट?- फोटो : AI Image

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) किसी भी वक्त बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं का परीक्षा परिणाम आज यानी 28 मार्च या कल जारी होने की संभावना है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणाम घोषित करेंगे। छात्र अपने रिजल्ट की अपडेट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स और सोशल मीडिया हैंडल @officialbseb पर देख सकते हैं।

आज रिजल्ट आने की उम्मीद 

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट को लेकर किसी भी फर्जी खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स—biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, bsebexam.com और matricbiharboard.com—पर ही जानकारी चेक करें। पिछले साल 29 मार्च को परिणाम घोषित किया गया था, ऐसे में इस बार भी इसी समय के आसपास नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि, मैट्रिक की परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 7,85,722 छात्राएं, 7,26,961 छात्र और 10 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी शामिल हैं। पूरे राज्य में कुल 1,699 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:

आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं

‘Secondary Annual Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें

कैप्चा भरकर ‘Search/View’ पर क्लिक करें

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं

असफल छात्र करें ये काम 

बोर्ड की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उनके लिए ‘कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा’ आयोजित की जाएगी, ताकि उनका साल खराब न हो। वहीं, कम अंक से असंतुष्ट छात्र निर्धारित शुल्क देकर कॉपियों की पुनर्गणना (Re-counting) के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और नियमित रूप से बीएसईबी की वेबसाइट्स चेक करते रहें।

अफवाह से बचें 

रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से इंटरमीडिएट (11वीं) में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ऑनलाइन प्रणाली OFSS के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटनी (कॉपी री-चेकिंग) के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति विषय निर्धारित शुल्क देना होगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और Bihar School Examination Board के सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।