गर्भ, फर्जी साइन और लूट, शादी के बाद खुला राज, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची खौफनाक साजिश, पढ़ कर हिल जाएंगे आप

Wife Cheating Case:यह कहानी महज एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि भरोसे, रिश्तों और इंसानियत पर करारा तमाचा है।....

Jhansi Pregnancy Fake Signs Loot Wife Lover Plot Shocking Sc
हमसफर निकली साजिश की सरगना- फोटो : X

Wife Cheating Case: कहते हैं कि घर का भेदी लंका ढाए, और यहां तो रिश्तेदारी की आड़ में पूरा खेल रचा गया। पत्नी की मौत के बाद रामजी अपनी बुजुर्ग मां के साथ सादा ज़िंदगी गुजार रहे थे। तभी रिश्तेदार उमेश अहिरवार ने हमदर्दी का लिबास पहनकर एक नया रिश्ता पेश किया। रश्मि नाम की महिला को बेचारी, सताई हुई बताकर रामजी के सामने रखा गया और यहीं से शुरू हुआ धोखे का सुनियोजित ड्रामा।झांसी के नया गांव इलाके से सामने आई यह कहानी महज एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि भरोसे, रिश्तों और इंसानियत पर करारा तमाचा है। रामजी नाम के एक बुजुर्ग ने तन्हाई से बचने के लिए जो कदम उठाया, वही उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सियासी दांव उल्टा पड़ गया और वह भी अपने ही खास रिश्तेदार की मेहरबानी से!

रामजी ने इसे किस्मत का सहारा समझा, लेकिन हकीकत में यह एक सोची-समझी साज़िश का पहला पन्ना था। शादी तो हो गई, मगर रिश्ते में न नज़दीकियां आईं, न ही भरोसे की गर्माहट। महिला का घंटों फोन पर मशगूल रहना, दीदी से बात का बहाना बनाना सब कुछ एक स्क्रिप्टेड सीन की तरह चलता रहा। बुजुर्ग का शक भी उठा, लेकिन रिश्ते की लाज में वह खामोश रहे शायद यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

फिर आया असली ट्विस्ट महिला की बीमारी और झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे किस्से को सरेआम बेनकाब कर दिया। महिला ढाई महीने की गर्भवती निकली और यह बच्चा रामजी का नहीं, बल्कि उसी रिश्तेदार उमेश का था! यानी, रिश्ता नहीं, एक संगठित साजिश चल रही थी। इतना ही नहीं, आरोप है कि अस्पताल में फर्जी हस्ताक्षर कर गर्भपात तक कराया गया यानि धोखा सिर्फ दिल का नहीं, दस्तावेज़ों का भी था। जब रामजी ने इस नाटक को स्वीकारने से इंकार किया, तो कहानी ने नया मोड़ लिया अब वही लोग पीड़ित बनकर उन्हें ही कानून के कटघरे में खड़ा करने लगे।

डर और दबाव के चलते रामजी को अपनी मां के साथ घर छोड़ना पड़ा। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई उनकी गैरमौजूदगी में कथित पत्नी अपने प्रेमी और साथियों के साथ आई, ताला तोड़ा और घर का मालिकाना हक जताते हुए लाखों का सामान समेट ले गई। सोने-चांदी के जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद सब कुछ ऐसे ले जाया गया जैसे कोई हक वसूल रही हो!

हद तो तब हो गई जब अब उसी गिरोह की तरफ से रामजी पर 5 लाख रुपये और जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया जा रहा है। झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां यानी शिकार को ही शिकारी साबित करने की पूरी सियासत खेली जा रही है।

यह पूरा मामला एक कड़वी हकीकत को उजागर करता है आज रिश्ते भी डील बन चुके हैं, जहां जज़्बात नहीं, बल्कि साज़िशें पलती हैं। रामजी के लिए यह सिर्फ धोखा नहीं, बल्कि ज़िंदगी का वो सबक है, जो शायद अब उम्र भर नहीं भूल पाएंगे।