Bihar Budget : 'अपनी वीवी को बनाने के लिए', सीएम नीतीश ने लालू यादव को सदन से जमकर सुनाया, राबड़ी देवी को लेकर कह दी बड़ी बात....
Bihar Budget : सीएम नीतीश ने लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जब सत्ता से बाहर हुए तो राबड़ी देवी को सीएम बना दिए लेकिन...

Bihar Budget : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सीएम नीतीश विधान परिषद् में अपनी बातों को रख रहे हैं। सीएम नीतीश इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। सीएम नीतीश ने कहा कि लालू राज में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया गया है बल्कि जब लालू यादव सत्ता से बाहर जा रहे थे तब उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। ना कि किसी अन्य महिला के लिए काम किया।
महिलाओं के लिए पहले नहीं था कोई सुविधा
सीएम नीतीश ने कहा कि जब वो प्रगति यात्रा पर थे और घुम रहे थे तब वो देखे कि महिलाएं कई जगह सबसे आगे हैं। महिलाओं को अब कितना सुविधा मिल रहा है। सीएम ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतना किसी राज्य में नहीं है। उन्होंने कहा कि 2016 में हम लोगों ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।
महिलाओं के लिए किया काम
उन्होंने कहा कि पहले जब हम केंद्र में थे तो जगह जगह घुमते थे वहां देखते थे कि स्वयं सहायता समूह में बहुत सारी महिलाएं थी लेकिन बिहार में महिलाएं नहीं थी। फिर हमने 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर इसका विकास किया और इसका नाम स्वयं सेविका संघ में जीविका रख दिया।
महिलाओं की भागीदारी
सीएम ने कहा कि वर्तमान में स्वयं सहायता समूह में 10 लाख 63 हजार और जीविका दीदी की संख्या 1 करोड़ 31 लाख है। सब महिलाएं इसमें काम करती हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि वो ग्रामीण के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भी जीविका दीदियों का विस्तार कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोगों ने अभी तक 9 लाख 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल गई है। इस साल चुनाव के पहले इसकी संख्या 10 लाख की जगह 12 लाख हो जाएगी। रोजगार 24 लाख हो गया है। चुनाव से पहले रोजगार की संख्या 38 लाख हो जाएगी।