बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म : इन 31 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकारी कर्मचारियों मिला बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सरकारी सेवकों को बड़ा तोहफा मिला है....

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में बिहार कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कुल 31 महत्वपूर्ण एजेंडों पर राज्य सरकार ने अपनी मुहर लगाई। बैठक में उपमुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कैबिनेट की इस बैठक में राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के हित में एक बड़ा और कल्याणकारी फैसला लिया गया, जिससे लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर हुआ 63 फीसदी, सातवें वेतनमान के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सातवें वेतनमान के तहत वेतन प्राप्त कर रहे राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस संशोधन के बाद अब कर्मचारियों को 60 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कार्यरत कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा, जिससे उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी।





नरोत्तम की रिपोर्ट