मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जाएंगे दिल्ली, बिहार को केंद्र से मिल सकता है बड़ा तोहफा, इनसे होगी बड़ी मुलाकात
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं.
Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार के विकास कार्यों और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बिहार में क्रियान्वयन, उनकी प्रगति और राज्य को मिलने वाले सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष बिहार की प्रमुख विकास परियोजनाओं से संबंधित विषय भी रख सकते हैं। इनमें केंद्र की ओर से स्वीकृत योजनाओं की प्रगति, नई परियोजनाओं और राज्य के लिए आवश्यक केंद्रीय सहयोग को लेकर चर्चा हो सकती है। बिहार सरकार की प्राथमिकताओं को केंद्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है।
बीजेपी नेतृत्व से भी हो सकती है मुलाकात
सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भी मुलाकात की संभावना है। इस दौरान बिहार के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राज्य में पार्टी संगठन से जुड़े विषयों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी बीजेपी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बिहार में विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में उनके दौरे को बिहार के विकास कार्यों और केंद्र से बेहतर तालमेल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रंजन की रिपोर्ट