Bihar Congress: कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं की नई सूची, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय पर फिर जताया भरोसा

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस ने अपने मीडिया और संगठनात्मक तंत्र को लेकर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। ...

कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं की नई सूची- फोटो : reporter

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस ने अपने मीडिया और संगठनात्मक तंत्र को लेकर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है। इसमें मीडिया प्रभारी और मीडिया सह-प्रभारी के साथ कुल 22 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। नई सूची में डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय को एक बार फिर जगह मिली है।

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय को लगातार पार्टी की मीडिया टीम में जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक सफर में अहम माना जा रहा है। वह लगातार तीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के कार्यकाल में प्रवक्ता और पैनलिस्ट की भूमिका निभाते रहे हैं। पहले डॉ. मदन मोहन झा, फिर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और अब राजेश राम के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस कमिटी में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली है।

लगातार तीन प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल में निभाई जिम्मेदारी

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय का कांग्रेस से जुड़ाव छात्र जीवन से ही रहा है। उन्होंने छात्र राजनीति के दौर से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी शुरू की। पटना विश्वविद्यालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र जीवन के दौरान भी उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाई।पार्टी के मीडिया मंच पर डॉ. वर्धन कांग्रेस का पक्ष रखने के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर पार्टी की बात मजबूती से रखते रहे हैं। अब नई सूची में दोबारा शामिल किए जाने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

बक्सर से ताल्लुक, पेशे से प्रोफेसर

डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय मूल रूप से बक्सर से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं। शिक्षा जगत से जुड़े होने के साथ-साथ वह लंबे समय से कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ उनकी पहचान पार्टी के मीडिया और पैनल डिस्कशन में कांग्रेस का पक्ष रखने वाले चेहरों में रही है।

बिहार कांग्रेस ने हाल के महीनों में संगठन को अलग-अलग स्तरों पर सक्रिय करने की कवायद तेज की है। अक्टूबर 2026 में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के पुनर्गठन में भी कई नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।ऐसे में नई प्रवक्ता सूची को प्रदेश कांग्रेस के मीडिया नेटवर्क को और सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय को लगातार तीसरे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ा

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह