Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Patna City shooting: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में बड़ी पटनदेवी मंदिर के पास पंचवटी कॉलोनी में युवक मोनू कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

Patna City shooting: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना बड़ी पटनदेवी मंदिर के पश्चिम पंचवटी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन के पास की है। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है। वह मुंशी गोप का बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद मोनू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


फिलहाल गोली मारने के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट