Bihar Ias News- बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली दिल्ली की कमान! केंद्र में संभालेंगे यह जिम्मेदारी

बिहार कैडर के 2024 बैच के 12 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों का जिला प्रशिक्षण 24 अप्रैल को समाप्त होगा। इसके बाद वे दिल्ली में 8 सप्ताह के सहायक सचिव कार्यक्रम और मसूरी में फेज-II ट्रेनिंग में भाग लेंगे।

Patna -  : बिहार कैडर के 2024 बैच के 12 युवा आईएएस (IAS) अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है । सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि इन अधिकारियों का जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अब अपने अंतिम चरण में है । इसके तुरंत बाद, ये सभी अधिकारी देश की राजधानी दिल्ली में 'सहायक सचिव' (Assistant Secretary) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे 

मिशन दिल्ली: 04 मई से शुरू होगा खास प्रशिक्षण

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के निर्देशानुसार, इन प्रशिक्षु अधिकारियों का फील्ड प्रशिक्षण 24 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है । इसके ठीक बाद, 04 मई 2026 से नई दिल्ली में आठ सप्ताह का विशेष 'सहायक सचिव कार्यक्रम' (ASP) आयोजित किया जाएगा । इस दौरान ये युवा अधिकारी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज को करीब से समझेंगे 

मसूरी वापसी और फेज-II की तैयारी

दिल्ली में अपना आठ सप्ताह का कार्यकाल पूरा करने के बाद, ये सभी ऑफिसर ट्रेनी वापस उत्तराखंड की वादियों में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी लौटेंगे । वहां वे अपने 'IAS प्रोफेशनल कोर्स (फेज-II)' को पूरा करेंगे । प्रशिक्षण का यह पूरा सफर 21 अगस्त 2026 को समाप्त होगा, जिसके बाद उन्हें विधिवत रूप से उनके कैडर में तैनात किया जाएगा 

'दक्षता' टेस्ट पास करना अनिवार्य

प्रशिक्षण पर जाने से पहले इन अधिकारियों को एक डिजिटल परीक्षा भी पास करनी होगी । अकादमी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी प्रशिक्षु अधिकारी 06 अप्रैल 2026 तक iGOT प्लेटफॉर्म पर "DAKSHTA for Assistant Secretaries" नामक ऑनलाइन कोर्स पूरा कर लें । इस कोर्स का सर्टिफिकेट अकादमी के 'ज्ञान पोर्टल' पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है 

इन 12 अधिकारियों की चमकी किस्मत

इस विशेष प्रशिक्षण के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात 12 अधिकारियों का चयन किया गया है:

पटना से विग्नेश टी. ए. 

  • मुजफ्फरपुर से  प्रेम कुमार 

  • भागलपुर से  जतिन कुमार 

  • मधुबनी से  विरूपाक्ष विक्रम सिंह 

  • पूर्वी चम्पारण से  प्रिया रानी 

  • नालंदा से  कृष्णा जोशी 

  • भोजपुर से सैयद आदिल मोहसीन 

    बेगूसराय से अजय यादव 

  • गया से सूरज कुमार 

  • दरभंगा से के. परीक्षित 

  • पूर्णिया से महेश कुमार 

  • सुपौल से शिश बक्शी