बिहार में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी,14 जिला के लिए हाई अलर्ट , सावधानी बरतने की सलाह
Bihar weather:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद बिहार के आवाम और प्रशासन को चौकस रहने की हिदायत दी है।
Bihar weather:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद बिहार के आवाम और प्रशासन को चौकस रहने की हिदायत दी है। राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश, वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने और गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने का खौफनाक संभावना जताया गया है। मौसम के इस बदलते मिजाज से जनजीवन पर गहरा असर पड़ने की उम्मीद है, खासकर 27 जुलाई के बाद से बारिश की तीव्रता में और इजाफा होने की पूर्वानुमान की गई है।
मौसम महकमे की सूचना के मुताबिक, उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और आंधी-तूफान जैसे हालात पैदा होने की पूरी गुंजाइश है।तबाही के दायरे में आने वाले प्रमुख जिले: गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सिवान, वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण।
इन इलाकों में घने स्याह बादलों का डेरा रहेगा और मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश की पूरी स्थिति बन रही है। बिजली चमकने या गरजने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और लोहे के खंभों के पास रुकने से बचें। महफूज स्थानों पर ही पनाह लें।
उत्तर बिहार के अन्य हिस्सों में बहुत तेज बारिश की उम्मीद तो कम है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम की इस उठापटक के बीच तापमान में भी ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।
इस दौरान मुख्य रूप से 'पुरवा हवा' यानी पूर्वी दिशा से चलने वाली हवाएं वातावरण को प्रभावित करेंगी।