-पटना में 24 घंटे में मर्डर केस का आरोपियों को किया गिरफ्तार, तिलक समारोह के लौटने के दौरान हुई थी युवक हत्या, जानें किसन रची साजिश

Patna police - पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के मामले को सुलझा लिया है। साथ ही मुख्य आरोपियों के हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

-पटना में 24 घंटे में मर्डर केस का आरोपियों को किया गिरफ्तार, तिलक समारोह के लौटने के दौरान हुई थी युवक हत्या, जानें किसन रची साजिश
24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा।- फोटो : अमलेश कुमार

Patna:- पटना पुलिस को महज 24 घंटा के अंदर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

बता दें  पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के रानीपुर पृथ्वी पंचायत के रानीपुर निवासी रितु साव के 35 वर्षीय पुत्र झगडू साव उर्फ रौशन कुमार को अपराधियों ने बीती रात गोली मारकर हत्या करते हुए सनसनी फैला दी थी। जिसमें मृतक के पीड़िता पत्नी ममता कुमारी ने अपने बयान में 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। वहीं इस सनसनी खेज हत्याकांड के महज 24 घंटे के अंदर ही पालीगंज अनुमंडल पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए मुख्य आरोपी विमल सिंह और उसके निशानदेही पर उसके बयान के आधार पर हत्या में संलिप्तता दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

 साथ ही हत्या प्रयुक्त की गई हथियार लाइसेंसी पिस्टल को बरामद करते हुए इस हत्या कांड का उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल किया है। यह पालीगंज पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

तिलक से लौट रहा था युवक

 वही दूसरी तरफ इस सनसनी खेज हत्याकांड की उद्भेदन करते हुए पालीगंज डीएसपी 1 प्रीतम कुमार ने बताया कि युवक झगडू साव उर्फ रौशन कुमार जोकि एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वह तिलक समारोह में शामिल हो कर अपने घर लौट रहा था कि इसी बीच अपराधियों उसे गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पालीगंज पुलिस ने परित कार्रवाई करते हुए मृतक की पिता-पत्नी ममता कुमारी के बयान पर हत्या के मुख्य आरोपी विमल सिंह हत्या में सहयोग करने के आरोपी ए दिलीप सिंह को मां 24 घंटे के अंदर में गिरफ्तार करते हुए बड़ी सफलता हासिल किया। 

प्रीतम कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ममता कुमारी ने अपने बयान में मुख्य रूपी विमल कुमार सिंह के साथ-साथ हत्या में संयुक्त रहे बजरंगी कुमार और प्रभात कुमार हरदयाल राजवंशी गांधी कुमार और ऋषभ कुमार समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। अभी दो की गिरफ्तारी हुई है। अन्य तीन आरोपियों के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Reported by -Amlesh kumar Patna