Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद
Bihar Police: बिहार पुलिस के महानिदेशक जितेंद्र कुमार के सम्मान में सरदार पटेल भवन में विदाई समारोह आयोजित हुआ। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर RPF के महानिदेशक का पदभार संभालेंगे।
Bihar Police: बिहार पुलिस के महानिदेशक (BSAP) जितेंद्र कुमार के सम्मान में 30 अक्टूबर 2026 को पटना स्थित सरदार पटेल भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जितेंद्र कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं, जहां वह रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक का पदभार संभालेंगे।
समारोह में महानिदेशक निगरानी जितेंद्र सिंह गंगवार और महानिदेशक विशेष शाखा कुंदन कृष्णन सहित अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिहार पुलिस में योगदान को किया गया याद
विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों ने जितेंद्र कुमार के बिहार पुलिस में दिए गए योगदान और उनकी सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कामों को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि वह रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में भी बेहतर काम करेंगे और नई जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। अब जितेंद्र कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल की कमान संभालेंगे।
रंजीत कुमार की रिपोर्ट