Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई DSP-SDPO की बदली पोस्टिंग; पूरी लिस्ट देखें

Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने 29 अगस्त 2026 को कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। सोनू कुमार राय समेत कई DSP और SDPO को नई जिम्मेदारी मिली है। देखें पूरी लिस्ट।

Bihar Police Transfer:  बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है। यह नई तैनाती अगले आदेश तक लागू रहेगी।


सरकार के इस आदेश में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादले के तहत पटना, गया, छपरा, वैशाली, आरा, बेगूसराय, गोपालगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, मुंगेर, कटिहार समेत कई जिलों में अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है।


सोनू कुमार राय बने पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना


आदेश के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना के पद पर तैनात सोनू कुमार राय को अब पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना की जिम्मेदारी दी गई है।


वहीं अपर पुलिस अधीक्षक रेल, जमालपुर के पद पर तैनात उमेश्वर चौधरी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-11, फुलवारी शरीफ, पटना बनाया गया है।


प्रेमचंद सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के पद से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, छपरा की जिम्मेदारी दी गई है।


कई जिलों में SDPO की नई तैनाती


पोलस्त कुमार को डुमरांव, बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पद से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ, वैशाली बनाया गया है।


सुशील कुमार को फुलवारी शरीफ, पटना से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, आरा की जिम्मेदारी दी गई है।


गुलशन कुमार को रजौली, नवादा से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक, रेल, गया बनाया गया है।


वहीं प्रशांत कुमार को बिहार विशेष कार्य बल, पटना से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, बेगूसराय के पद पर तैनात किया गया है।


राजेश कुमार को विशेष कार्य बल, बिहार, पटना से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ, गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।


साइबर क्राइम और STF में भी बदली जिम्मेदारी


आदेश के अनुसार अजीत प्रताप सिंह चौहान को साइबर क्राइम, लखीसराय से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा, पूर्णिया बनाया गया है।


अमरकांत को यातायात, रोहतास से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल, बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गई है।


सतीश सुमन को जमुई से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर, समस्तीपुर बनाया गया है।


राकेश कुमार रंजन को साइबर क्राइम, मुंगेर से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, बिहारशरीफ, नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है।


पंकज कुमार मिश्रा को मद्य निषेध, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज, मोतिहारी बनाया गया है।


नए अधिकारियों को भी मिली पोस्टिंग


गोरख राम को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-4, डुमरांव से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, रोहतास बनाया गया है।


आनंद मोहन गुप्ता को हथुआ, गोपालगंज से हटाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, सिवान की जिम्मेदारी दी गई है।


निशिकांत भारती को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, सारण के पद पर तैनात किया गया है।


चंद्र भूषण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, गया की जिम्मेदारी दी गई है।


अभिनव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, बिहार, पटना बनाया गया है।


पंकज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, बक्सर के पद पर तैनात किया गया है।


राकेश कुमार भास्कर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल की जिम्मेदारी मिली है।


इन अधिकारियों की भी बदली पोस्टिंग


आदेश में सत्येंद्र राम को पुलिस उपाधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-15, भीमनगर, सुपौल के पद पर तैनात किया गया है।


अजय कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, बेतिया की जिम्मेदारी दी गई है।


पवन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात किया गया है।


पवन कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार बनाया गया है।


पंकज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।


कृपालचंद्र जायसवाल को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अरवल के पद पर तैनात किया गया है।


अभय कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, बक्सर की जिम्मेदारी दी गई है।


आदेश में आगे कई अन्य पुलिस अधिकारियों की भी नई पोस्टिंग की गई है। इनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, बगहा, सदर मधेपुरा, वीरपुर, सुपौल, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा, सदर सहरसा, सदर गोपालगंज और खड़गपुर, मुंगेर जैसे पद शामिल हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने यह आदेश 29 अगस्त 2026 को जारी किया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों का गत्यादेश जल्द जारी करने के लिए बिहार के पुलिस महानिदेशक से भी अनुरोध किया गया है।

पटना से कुलदीप की रिपोर्ट