IPL 2026: आईपीएल 2026 में बिहार के साकिब हुसैन का शानदार डेब्यू, 4 विकेट लेकर SRH को दिलाई जीत
IPL 2026: गोपालगंज के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ दी है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
IPL 2026: बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि गोपालगंज के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ दी है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
डेब्यू मैच में बड़े खिलाड़ियों को बनाया शिकार
अपने पहले ही मैच में साकिब ने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को आउट कर अपनी गेंदबाजी क्षमता का दम दिखाया। एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना साकिब हुसैन के संघर्ष और मेहनत की कहानी बयां करता है।
बीसीए पदाधिकारियों ने दी बधाई
उनका यह प्रदर्शन न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि बिहार क्रिकेट के उभरते ढांचे की प्रगति को भी दर्शाता है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि साकिब का यह प्रदर्शन राज्य के लिए सकारात्मक संकेत है और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।
बिहार क्रिकेट परिवार के लिए गर्व का पल
वहीं, बीसीए के सचिव ज़ियाउल आरफीन ने इसे पूरे बिहार क्रिकेट परिवार के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि साकिब की उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए मिसाल बनेगी। कुल मिलाकर, साकिब हुसैन का यह डेब्यू बिहार क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद और बड़े मंच पर पहचान बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।