Bihar STET 2026: सरकारी शिक्षक बनने का खुला रास्ता, 17 अगस्त से आवेदन, जानें Bihar STET परीक्षा पैटर्न, क्वालिफाइंग मार्क्स और पूरा प्रोसेस
Bihar STET 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। ...
Bihar STET 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Bihar STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीख घोषित कर दी है। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
STET उन अभ्यर्थियों के लिए अहम परीक्षा है, जो बिहार के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं। परीक्षा के जरिए कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए शिक्षक पात्रता हासिल करने का रास्ता खुलता है।
Bihar STET 2026 का आयोजन ऑनलाइन Computer Based Test (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय यानी MCQ होंगे। परीक्षा दो पेपर में होगी। पेपर-1 कक्षा 9वीं-10वीं के लिए और पेपर-2 कक्षा 11वीं-12वीं में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए होगा।प्रत्येक पेपर की अवधि ढाई घंटे होगी और कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 100 अंक संबंधित मुख्य विषय से जुड़े होंगे, जबकि 50 अंक टीचिंग आर्ट्स और अन्य योग्यताओं से संबंधित होंगे।
STET में अलग-अलग वर्गों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी, पिछड़ा वर्ग को 45.50 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.50 फीसदी और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर STET 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी।आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी PDF या प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन की तारीख शुरू होने के बाद BSEB की आधिकारिक सूचना में आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क, विषयवार पात्रता, परीक्षा तिथि और विस्तृत नियमों की जानकारी जरूर जांच लें।