बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत दारोगा भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 को दो पालियों में किया गया था। आयोग ने अब इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द करने का निर्णय लिया है।
Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार में दारोगा भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित करने की बात कही है।
आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत दारोगा भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 को दो पालियों में किया गया था। आयोग ने अब इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द करने का निर्णय लिया है।
नई परीक्षा तिथि अलग से होगी जारी
BPSSC ने स्पष्ट किया है कि रद्द की गई मुख्य लिखित परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। फिलहाल आयोग ने नई परीक्षा की तारीख जारी नहीं की है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को नई तिथि के ऐलान का इंतजार करना होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। नई परीक्षा की तारीख और इससे संबंधित अन्य दिशा-निर्देश आयोग की ओर से आधिकारिक माध्यम से जारी किए जाएंगे।