Bihar Weather Update: बिहार में अगले 24 घंटे के लिए जारी हुआ 'खतरनाक अलर्ट', IMD की सख्त चेतावनी, इन जिलों के लोग संभल कर रहे
Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। करीब 4 दिनों के बाद आज पटना सहित कई जिलों में हल्की धूप निकली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए खतरनाक अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग एक के बाद एक हैरान कर देने वाली चेतावनी जारी कर रही है। पहाड़ी इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके बाद मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ गया। जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर में पहली बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ। इसका सीधा असर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग की सख्त चेतावनी
इसी बीच मौसम विभाग ने सख्त चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अरवल, औरंगाबाद, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर (भभुआ), लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, शेखपुरा में अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे की संभावना जताई है। बता दें कि, पिछले चार दिनों से राज्य के आधे से अधिक हिस्सों में सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। पछुआ हवाओं के कारण कनकनी और बढ़ गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
राजगीर ने तोड़ा रिकॉर्ड
हालांकि आज सूरज की हल्की किरण पटना सहित कई जिलों में दिखाई दी। वहीं पटना से सटे राजगीर में ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां का तापमान देश के कई ठंडे शहरों शिमला, देहरादून, रांची और भोपाल से भी कम दर्ज किया गया। जहां शिमला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नालंदा जिले के राजगीर में पारा गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
आगे और बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और तेज होगी। विभाग ने आशंका जताई है कि 25 दिसंबर के बाद पूरे बिहार में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान दिन के समय भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रहेगा और दिन-रात हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें और विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखें।