Bihar Weather: बिहार में कोहरे का कहर जारी, आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का टेंशन वाला अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में ठंड से भले ही राहत मिल गई हो लेकिन कोहरे का कहर अब भी जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश - फोटो : AI Image

Bihar Weather:  बिहार में ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन कोहरा का कहर अब भी जारी है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने बारिश की  संभावना जताई है। बीते दिन यानी सोमवार को प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सबसे खराब हालात छपरा में देखने को मिले, जहां दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि एक-दो दिन बाद कोहरे से आंशिक राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का टेंशन वाला अलर्ट

इस बीच मौसम लोगों की परेशानी और बढ़ा सकता है। सुबह के समय घने कोहरे के साथ कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

10 फरवरी तक राहत नहीं 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 4 फरवरी से 10 फरवरी के बीच कुहासे से राहत मिल सकती है।

48 घंटे में हो सकती है बारिश

बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के मुताबिक रोहतास और कैमूर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि आसपास के जिलों में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में बदलाव की बात करें तो अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम के स्थिर रहने की संभावना है। जहां बादल या बारिश होगी। वहां तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने के आसार हैं।