खून के रिश्ते हुए दागदार, चचेरे भाई ने दौड़ाकर मारी गोलियां, मौके पर मौत, पहले उधार, फिर विवाद और आखिर में मर्डर

Bihar Crime: ब्याज के पैसे का विवाद ऐसा भड़का कि मामला सीधे क़त्ल तक जा पहुंचा।...

Khagaria Blood ties stained Cousin shoots man dead in daylig
खून के रिश्ते हुए दागदार,- फोटो : reporter

Bihar Crime: खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित छोटी लगार गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चचेरे भाई ने ही अपने खून के रिश्ते को गोलियों से छलनी कर दिया। ब्याज के पैसे का विवाद ऐसा भड़का कि मामला सीधे क़त्ल तक जा पहुंचा।

मृतक की पहचान बृजेश यादव के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी पप्पू यादव का पुत्र बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, बृजेश ने अपनी बहन की शादी के दौरान चाचा और चचेरे भाई से ब्याज पर रुपये लिए थे। लेकिन यह लेन-देन सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं रहा आरोप है कि आरोपी पक्ष की नजर उसकी संपत्ति पर भी थी। यही लालच और हिसाब-किताब का झगड़ा धीरे-धीरे खूनी साज़िश में तब्दील हो गया।

मां के बयान ने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया। उन्होंने बताया कि बृजेश यादव Meesho में काम करता था और छुट्टी में घर आया हुआ था। घटना के वक्त वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और बिना किसी बहस के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली बृजेश के हाथ में लगी वह जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावर का इरादा खत्म करने का था। उसने पीछा कर लगातार तीन गोलियां और दाग दीं, जिससे बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मंजर खौफनाक था गोलियों की आवाज और चीख-पुकार से गांव दहल उठा।

घटना के बाद इलाके में दहशत का आलम है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। परबत्ता थाना पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट- अमित कुमार