Bihar Weather: दुर्गा पूजा सप्तमी पर बिहार में दिन में खिली रहेगी धूप, उमस करेगी परेशान, जानें पटना समेत पूरे राज्य का मौसम

Bihar Weather: बिहार में आज 17 अक्टूबर, शनिवार को दुर्गा पूजा की सप्तमी के मौके पर मौसम का मिजाज सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड- फोटो : X

Bihar Weather:  बिहार में आज 17 अक्टूबर, शनिवार को दुर्गा पूजा की सप्तमी के मौके पर मौसम का मिजाज सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के तमाम पूजा पंडालों के पट खुल चुके हैं और मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में पूजा घूमने निकलने वाले लोगों के लिए मौसम से जुड़ी खबर बेहद अहम है। मौसम विभाग के मुताबिकदिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

सप्तमी पर तेज धूप का सितम, दिन में बढ़ेगी गर्मी

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में आज दिन चढ़ने के साथ धूप का तेवर तल्ख रहने की संभावना है। सुबह से ही आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप खिलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है। खासकर दोपहर के वक्त घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर पूजा पंडालों में दर्शन करने और मेले का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलेंगे। ऐसे में दोपहर के समय धूप से बचाव करना जरूरी होगा। श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ पानी रखें और संभव हो तो तेज धूप के दौरान लंबे समय तक खुले स्थानों पर रहने से बचें।

सुबह-रात में हल्की ठंडक, कई इलाकों में कुहासे का असर

दिन में गर्मी के बावजूद सुबह और रात के वक्त मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रह सकता है। राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कुहासा भी देखने को मिल रहा है। सुबह की हल्की ठंडक और देर शाम का सुहावना मौसम पूजा घूमने वालों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच दिन में गर्मी और सुबह-रात में हल्की ठंडक का एहसास होगा। ऐसे में सप्तमी की पूजा के लिए निकलने वाले लोगों को समय के हिसाब से अपने पहनावे और जरूरी इंतजाम पर ध्यान देना चाहिए।

33 से 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तापमान के इन आंकड़ों से साफ है कि दिन में गर्माहट बनी रहेगी, जबकि सुबह और रात में अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है।

पटना में भी सामान्य रहेगा मौसम, पूजा घूमने वालों को मिली राहत

राजधानी पटना में सप्तमी के दिन मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।  दुर्गा पूजा की सप्तमी पर बिहार में बारिश या खराब मौसम को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा पंडालों की सैर का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, दिन की तेज धूप और उमस को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी होगा।