Bihar Politics: भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा बिहार, आभार यात्रा पर निकले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की चेतावनी
Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आभार यात्रा पर है। चुनाव जीतने के बाद पहली बार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सख्त चेतावनी दी है।
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है। लखीसराय से लगातार चौथी बार चुनाव जीते उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आभार प्रगटीकरण यात्रा पर है। इस दौरान जगह जगह पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और माफियाओं पर सरकार की कड़ी नजर है।
विजय सिन्हा का आभार प्रगतिकरण यात्रा
जानकारी अनुसार आभार प्रगटीकरण यात्रा पर निकले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का पटना से लखीसराय के रास्ते जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर पूरी तरह सख्त है। अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
भ्रष्टाचार और अपराध पर सरकार सख्त
सरकार की पैनी नजर हर गतिविधि पर है और कार्रवाई लगातार जारी है। जोरदार स्वागत से अभिभूत विजय कुमार सिन्हा हाथीदह से बाइक और कारों की एक विशाल रैली के साथ लखीसराय के लिए रवाना हुए। यहां वे दो दिवसीय आभार प्रगटीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान लखीसराय, रामगढ़ और हलसी में रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त करेंगे और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
विजय सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी थी मात
उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे उपमुख्यमंत्री का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। पूरे मार्ग में लोगों ने स्वागत के व्यापक इंतजाम किए हुए थे। विजय सिन्हा ने लखीसराय से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 24940 वोटों से हराया था।
मोकामा से विकास की रिपोर्ट