Bikram News: दुर्गा पूजा से पहले बिक्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3000 लीटर लहन और 80 लीटर महुआ शराब नष्ट

दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटना जिले के बिक्रम थाने की पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों में खलल डालने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा शराब पीने, बेचने और इसका निर्माण करने वालों के

बिक्रम में हजारों लीटर शराब और लहन नष्ट- फोटो : Reporter

दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटना जिले के बिक्रम थाने की पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों में खलल डालने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा शराब पीने, बेचने और इसका निर्माण करने वालों के खिलाफ एक व्यापक और सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरपुर मुसहरी नहर के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर बिक्रम थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुंदरपुर मुसहरी नहर के पास झाड़ियों में छापेमारी की।


मौके पर ही नष्ट किया गया 3000 लीटर लहन


कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री भी हाथ लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब बनाने के लिए ड्रमों और गड्ढों में तैयार किए जा रहे करीब 3000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (लहन) को मौके पर ही बहाकर पूरी तरह से नष्ट (विनष्ट) कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने वाले उपकरणों और भट्टियों को भी तोड़ दिया गया।


झाड़ियों से बरामद हुई 80 लीटर महुआ शराब


थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने नहर के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 80 लीटर तैयार देशी महुआ शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस बल को अपनी ओर आता देख अवैध शराब के इस काले धंधे में लिप्त कारोबारी और मजदूर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस फरार अभियुक्तों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर छापेमारी और जांच कर रही है।


मौके पर ही नष्ट किया गया 3000 लीटर अर्धनिर्मित शराब


कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री भी हाथ लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब बनाने के लिए ड्रमों और गड्ढों में तैयार किए जा रहे करीब 3000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही बहाकर पूरी तरह से नष्ट (विनष्ट) कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने वाले उपकरणों और भट्टियों को भी तोड़ दिया गया।


बिक्रम थाना पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपर थानाध्यक्ष बरुण कुमार ने बताया कि फरार धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और इस अवैध कार्य में शामिल लोगों के की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऋषिकेश की रिपोर्ट