Bihar News : पूर्व पीएम चन्द्रशेखर की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजली

PATNA :पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चन्द्रशेखर के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, पार्क नं0-2, कंकड़बाग में किया गया। इस राजकीय समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरीउनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह एवं जनता दल यू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अमर सिंह उपस्थित थे l


इस मौके पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह ने कहा कि उनका समाजवादी चिंतन, निर्भीक नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन आज भी हम सभी को जनहित के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिम पट्टी में 17 अप्रैल 1927 को जन्मे चंद्रशेखर, भारत के आठवें प्रधानमंत्री थे। वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले कोई सरकारी पद नहीं संभाला था। वे देश के जाने-माने तेजतर्रार छात्र नेता और समाजवादी नेता थे। चंद्रशेखर, पूर्वांचल की राजनीति में एक दिग्गज थे। समाजवादी राजनीति के जरिए सत्ता में उनका उदय आधुनिक भारत के इतिहास में मील का पत्थर है।