Bihar News: राम मनोहर लोहिया के जयंती पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, सम्राट चौधरी रहे नदारद

Bihar News: टना में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जहां लोहिया के विचारों को याद क

सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम लोहिया उद्यान में आयोजित किया गया। 23 मार्च 2026 को आयोजित इस राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और योगदान को याद किया।

सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

सम्राट चौधरी रहे नदारद 

हालांकि इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नजर नहीं आए। जिसको लेकर सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, सम्राट चौधरी को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है कि वो बिहार के सीएम बन सकते हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी सवाल खड़े कर रहे हैं। इस दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत और बिहार गीत प्रस्तुत किए, वहीं आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ. लोहिया के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें नमन किया।

पटना से रंजन की रिपोर्ट